पुदीना - पुदीने की चाय पिएं या ताज़ा पत्तियां चबाएं। पुदीने से पेट की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं। पेट की सभी परेशानियों को दूर करने में पुदीना कारगर है।
अदरक की चाय पीनी चाहिए या फिर अदरक को बारीक पीसकर खाएं। अदरक से पेट को ठंडक मिलती है और पाचन क्रिया बेहतर होती है। गैस से जुड़ी प्रॉब्लम को भी अदरक दूर करता है।
सौंफ - खाने के बाद एक चम्मच सौंफ खानी चाहिए। सौंफ में कुछ ऐसे पदार्थ मौजूद होते हैं जो गैस की दिक्कत से आराम दिलाता है।
कैमोमाइल चाय: कैमोमाइल चाय पिएं, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और पाचन तंत्र को आराम देने में मदद कर सकते हैं।
जीरा : खाना खाने के बाद एक चम्मच जीरा चबाएं। जीरा में ऐसे गुण होते हैं जो गैस को कम करने और पाचन में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।
बीमारियों के बारे में अधिक जानने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल पर जाएँ