पेट दर्द का इलाज कैसे करे ?  [pet dard ka ilaj]

स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याओं का हल है पानी। पेट खराब होने पर भी पानी पीना फ़ायदेमंद है। पानी से शरीर में आवश्यक तत्वों का समावेश होता है और हानिकारक तत्व नष्ट होते हैं 

बेकिंग सोडा और नींबू पानी  बेकिंग सोडा और नींबू का रस पेट की सभी बीमारियों से राहत पाने का सबसे आसान और असरदार तरीका है।  पानी में नींबू का रस और चुटकी भर बेकिंग सोडा डालकर पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है।

अदरक  सदियों से खांसी, ज़ुकाम, घबराहट, उलटी और दर्द की सफल औषधि है अदरक। इसमें जिंजरोल और शोगोल नामक पदार्थ होते हैं। ये रसायन पेट के संकुचन को तेज करने और पेट दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।

जीरा अगर आपको पेट की खराबी से तुरंत राहत चाहिए, तो जीरा सबसे अच्छे उपायों में से एक है। यह एसिडिटी, सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।

एलोवेरा हालांकि इसके लाभ प्रमाणित नहीं हैं पर यह आईबीएस और कोलाइटिस जैसी आंत की बीमारियों एवं  उनके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।

बीमारियों के बारे में अधिक जानने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल पर जाएँ